Site icon Khabribox

हल्द्वानी: युवक ने ‌गले में ब्लेड मारकर काटी नस, हालत गंभीर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां वनभूलपुरा में गुरुवार को एक युवक ने अपने गले की नस काट ली। युवक यहां अपने ससुराल आया हुआ था।

खुद के गले की काटी नस-

जानकारी के अनुसार बादली टांडा निकट नगर पालिका जिला रामपुर निवासी रिज़वान पुत्र मोहम्मद उमर पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मलिक का बगीचा इंदिरानगर ने आया हुआ था। रिज़वान ने आज लाइन नम्बर 16 के पास की परचून की दुकान से एक ब्लेड खरीदा, जिसके बाद रिजवान ने थोड़ी सी दूर जाकर अपने गले की नस को काट दिया। यह देख आस-पास खड़े लोगों ने रिज़वान को इलाज के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रिज़वान की हालत गंभीर देखते हुए रिज़वान को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हालत गंभीर-

युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था।

Exit mobile version