Site icon Khabribox

हल्द्वानी: युवक को पहले किया किडनैप, फिर हाथ- पैर बांधकर जंगल में फेंका

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक जंगल में बेहोशी की हालत में मिला।

जंगल में मिला युवक

मिली जानकारी के अनुसार पश्या ओखलकांडा खनस्यूं निवासी दीपक चंद्र कुड़ाई (22 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद्र कुड़ाई बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह एक जनवरी से लापता था। दो जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे दीपक का फोन स्विच ऑफ हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। वही शनिवार सुबह टीपीनगर पुलिस को सूचना मिली कि बेलबाबा के पास जंगल में एक युवक‌ मिला है। जिसके हाथ और पैर बंधे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एसटीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त लापता दीपक के रूप में हुई है।

Exit mobile version