Site icon Khabribox

हल्द्वानी: युवक व उसके परिजनों से घर में घुसकर मारपीट, जाने पूरा मामला


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। गांधीनगर में बीते बुधवार रात एक युवक समेत उसके परिवार को कुछ लोगों ने घर में घुसकर पीट दिया।

घर में घुसकर की मारपीट-

पुलिस के अनुसार गांधीनगर वार्ड 27 निवासी आदित्य सोनकर उर्पु आशीष बीते बुधवार को अपने घर पर बैठा था। तभी संजय सोनकर उसके घर में घुस आया और गाली गलौच करने लग गया, जब उसने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर आदित्य को अकेला देख संजय ने अपने बेटे दिव्याश सोनकर व बहन मल्का सोनकर को बुलाकर उसके परिजनों से भी मारपीट की।

पुलिस से सुरक्षा की गुहार-

इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।  पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामाले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version