Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अल्मोड़ा में पीएमएस के पद से सेवानिवृत्त डाॅक्टर के घर में चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। साथ चोरों के हौसले बुलंद हो रहें हैं। जो लोगों के बंद घरों को निशाना बना रहे हैं।

चोरों के हौसले बुलंद

मिली जानकारी के अनुसार दयाल विहार आरटीओ रोड मुखानी निवासी डॉ.चंद्र मोहन सिंह धामी सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल अल्मोड़ा से पीएमएस के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह यहां पत्नी पुष्पा के साथ रहते हैं। एक बेटा दिल्ली और दूसरा विदेश में जॉब करता है। वह दिल्ली इलाज कराने गए थे। तीन मई की दोपहर घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा था। अलमारियां खुलीं और लॉक टूटे थे। घर के पिछले हिस्से की खिड़की भी टूटी थी। पीड़ित के मुताबिक चोर घर से 70 हजार कैश और लाखों के जेवर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।

Exit mobile version