हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक- 14.04.2025 को वादिनी रेशमा पत्नी यासीन निवासी ला0 न0 17 आजाद नगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल ने तहरीर दी। जिसमे बताया कि दिनाक 13.04.2025 को प्रार्थिनी के घर से 02 मोबाईल व प्रार्थिनी की बहन का पर्स जिसमें रखा सामान एक जोडी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, एक जोडी चांदी की पायल, 5000 रु0 नगद व कुछ जरुरी कागजात थे। किसी अज्ञात चोर द्वारा घर से चोरीकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा FIR NO-71/2025 U/S 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले मे पुलिस टीम ने CCTV, पूछताछ व अन्य माध्यमों से मामले का खुलासा कर अभियुक्त शाहिद उर्फ बउवा पुत्र शेख असगर निवासी हाल पता चैनल गेट पप्पू का बगीचा थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष मूल पता ग्राम सगौली थाना सुकुल पाकर जिला मोतिहारी बिहार को गौला पार्किंग टिप्पर के पास से मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
उ0नि0 जगवीर सिंह
कानि0 मौ0 यासीन
कानि0 लक्ष्मण राम