Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गौला नदी में युवक के शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला नदी में सोमवार सुबह एक युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान लखन (23)पुत्र संजय निवासी रामनगर के रूप में हुई है।  एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चला पाएगा। फिलहाल प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या मानी जा रही है।

Exit mobile version