Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सड़क किनारे खड़ी 10 टायरा गाड़ी के 04 टायर लेकर चोर फरार, आए पुलिस गिरफ्त में

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में
दिनाँक 09.09.2024 को वादी रवि माथुर पुत्र राम अवतार निवासी बैलपडाव थाना कालाढूगी द्वारा थाना कालाढूगी में एक लिखित तहरीर स्वय के ट्रक संख्या HR 55 F 7383 दस टायरा डम्फर जो लौट संख्या 66/2324 करारी जंगल में खडी थी जिसमें से अज्ञात चोरो द्वारा ट्रक के टायर ले जाने करने के सम्बन्ध में दी गयी थी। जिस आधार पर थाना कालाढूंगी पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
   
पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस पर क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित द्वारा बेलपडाव क्षेत्रान्तर्गत करारी जंगल क्षेत्र से  03 आरोपियों को  मय चोरी किये गये ट्रक के 04 टायर MRF NO- 10-00-20 सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणो द्वारा पूछताछ में बताया कि 6-7 दिन पहले लौट संख्या 66/2324 में सुनसान जगह खडे डम्पऱ संख्या HR 55 F 7383 में से चोरी किये थे जिन्हे हमने यहां जगल में झाडियो मे छिपा दिया था जिन्हे हम कही बेचने के लिए लेने आये थे कि पुलिस की गिरफ्त में आ गए।  जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

(1) इमरान पुत्र हम्पा निवासी  ग्रामम बच्चीपुर धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष
(2) सूरज पुत्र तरसेम निवासी ग्राम धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष
(3) अनुराग पुत्र जोसफ मसीह निवासी ग्राम बच्चीपुर धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 गुलाब कम्बोज
2- उ0नि0 रमेश चन्द्र पन्त
3- हे0 का0 जबर सिंह
4- का0 अमनदीप सिह
5- का0 अशोक कुमार

Exit mobile version