Site icon Khabribox

हल्द्वानी: चोरों के हौंसले बुलंद, बंद घर को बनाया निशाना, जीवन भर की जमापूंजी पर किया हाथ साफ





हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के गुसाईपुर में चोरी की एक घटना सामने आई है। यहां चोरों ने एक विधवा महिला के बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।


घर में की चोरी


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुसाईपुर (मुखानी) निवासी तुलसी बिष्ट एक गत्ता फैक्ट्री में पैकिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बीते 18 अप्रैल को वह अपने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे के साथ अपने पैतृक गांव लमगड़ा (अल्मोड़ा) गई थीं। जब महिला 20 अप्रैल को वापस लौटी, तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।जब देखा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।‌ कमरों के अंदर सारा सामान चोरों ने खंगाला हुआ था। अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, हार, टप्स और चांदी की पायल गायब थी, जिसकी कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।‌ थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version