Site icon Khabribox

हल्द्वानी: यह रील नहीं, रियल एक्शन है दहशत फैलाओगे तो सलाखें तैयार, फायरिंग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर जसमीत सिंह नामक फेसबुक यूजर द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें लोहड़ी पर्व के अवसर पर एक व्यक्ति द्वारा रिवॉल्वर से सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर आमजन में दहशत/ सनसनी फैलाने का कृत्य किया जा रहा था।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो में दर्शित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।‌ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी जसमीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हल्द्वानी की पहचान कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त रिवॉल्वर को बरामद किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version