Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आरसीबी से खेलेगा उत्तराखंड का यह खिलाड़ी, विराट कोहली हैं आदर्श


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ रामनगर के उभरते क्रिकेटर अनुज रावत आइपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलेंगे। क्रिकेटर अनुज रावत को आइपीएल के मेगा आक्शन में आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है।

आरसीबी से खेलेंगे अनुज-

रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत का छोटा बेटा बाएं हाथ के विकेटकीपर अनुज रावत को आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने आइपीएल के लिए 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। अनुज बताते हैं कि वह विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। इससे पहले अनुज राजस्थान रॉयल से खेलते थे। उन्होंने  राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए अनुज ने ड्राइव मारकर केन्च लपककर सभी खेल प्रेमियों का दिल जीता था।

Exit mobile version