Site icon Khabribox

हल्द्वानी: चार धाम की तर्ज पर बनाई जाएगी यह सड़क, जाम की समस्या भी होगी कम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में काठगोदाम से नैनीताल 33 किमी की टू लेन सड़क जल्द बनेगी।

योजना का आंगणन केंद्र सरकार को भेजा

इस सड़क के जल्द बनने की उम्मीद जगी है। मिली जानकारी के अनुसार चार धाम की तर्ज पर बनाई जाने वाली यह सड़क एनएच की ओर बनाई जाएगी। इसके लिए जिले में 600 करोड़ लागत की अब तक की सबसे बड़ी योजना का आंगणन केंद्र सरकार को भेजा गया है। बताया कि टू लेन सड़क की स्वीकृति मिल जाने के बाद वन भूमि हस्तांतरण और मुआवजा वितरण प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद सड़क का काम शुरू होगा। इसके काम के लिए 24 महीने का समय रखा गया है। जाम की समस्या से निजात मिलने की भी उम्मीद है।

Exit mobile version