Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इस बार अद्भुत रामलीला का होगा मंचन, इस परंपरा से होगा श्रीराम-माता सीता का विवाह

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में हर साल रामलीला का आयोजन किया जाता है। यहां हल्द्वानी बाजार स्थित 150 वर्ष पुरानी रामलीला में इस बार कुछ खास होने वाला है।

03 अक्टूबर को श्रीराम विवाह की लीला का मंचन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार रामलीला में श्रीराम-माता सीता का विवाह कुमाऊंनी परंपरा से किया जाएगा। कुमाऊंनी रीति-रिवाजों की यह अनूठी झलक इस वर्ष श्रीराम-सीता के विवाह मंचन में दिखेगी। इसके लिए श्री रामलीला संचालन समिति के सदस्यों के मध्य इस पर सहमति बन गई है। जिसके बाद आज तीन अक्टूबर को श्रीराम विवाह की लीला का मंचन होगा।

अद्भुत होगा विवाह

समिति सदस्यों के अनुसार बताया गया है कि बरेली रोड स्थित लटुरिया बाबा आश्रम से श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी। जिसमें गाजे-बाजे के साथ मुख्य मार्ग से होते बारात रामलीला मैदान पहुंचेगी। वहीं मंचन स्थल के द्वार पर महिलाएं कुमाऊंनी परिधानों में सजेंगी और बारात का स्वागत करेंगी। साथ ही विवाह मंचन से जुड़ी अन्य रस्में भी कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी।

Exit mobile version