Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! SSP मंजूनाथ का सीधा एक्शन—06 घंटे में चर्चित ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार

​हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्यवाही

पकड़े गए सभी आरोपी शहर के चर्चित ‘ITI गैंग’ के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि चार युवकों ने उनकी बच्ची को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लिया और कोतवाली मुखानी में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को कड़े निर्देश दिए और स्वयं पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की।
​प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देते हुए घटना के 6 घंटे के भीतर ही सभी नामजद आरोपियों—धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

​बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति: एसएसपी

कार्रवाई के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में बाल अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे कुख्यात अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version