Site icon Khabribox

हल्द्वानी: परिवहन निगम में नैनीताल मंडल के तीन अधिकारियों के तबादले, जारी हुआ आदेश

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड परिवहन निगम (रोडवेज) ने शुक्रवार को नैनीताल मंडल के तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आदेश जारी

जानकारी के अनुसार प्रबंधक निदेशक रीना जोशी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक भवाली डिपो के प्रभागीय सहायक महाप्रबंधक मधूसूदन मिश्रा को रुद्रपुर डिपो, नैनीताल मंडलीय प्रबंधक कार्यालय काठगोदाम में तैनात प्रभारी सहायक लेखाधिकारी मनोज दुर्गापाल को भवाली डिपो का एआरएम और रुद्रपुर डिपो के एआरएम श्रीराम कौशल को आरएम कार्यालय काठगोदाम का सहायक महाप्रबंधक कार्मिक पद पर स्थानांनतरित किया गया है।

Exit mobile version