Site icon Khabribox

हल्द्वानी: तराई के जंगलों में बाघों के कुनबों में इजाफा, इस बार की गणना के लिए लगाए गए इतने ट्रैप कैमरे

हल्द्वानी: तराई के जंगल अपनी समृद्ध जैव विविधता, पानी और शिकार की पर्याप्त उपलब्धता के कारण बाघों के पसंदीदा ठिकाने बनते जा रहे हैं। यहां बाघों की मौजूदगी देखी जा रही है।

लगाएं ट्रैप कैमरे

जिसमें तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली, गौला और बाराकोली रेंज में अब गश्त के दौरान वन कर्मियों को अक्सर बाघ दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाघों के इस बढ़ते दायरे को देखते हुए इस वर्ष की अखिल भारतीय बाघ गणना के तहत नए क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।‌ बाघों की सटीक संख्या और नए क्षेत्रों की निगरानी के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग की सभी 9 रेंजों में 177 ग्रिड प्वाइंट बनाकर कुल 354 कैमरे लगाए गए थे। ग्रिड प्वाइंट्स की संख्या 127 बढ़ाकर 300 कर दी गई है। इस बार कुल 600 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जो पिछली बार से लगभग 70% अधिक हैं।

Exit mobile version