Site icon Khabribox

हल्द्वानी में होगी अब तक की सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिता, इतने लाख के बंपर इनाम के साथ 1 नवंबर को होगी प्रतियोगिता

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर के दीक्षांत स्कूल में आगामी 1 नवंबर को एक भव्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो प्रतियोगिता स्वर्गीय महेंद्र पाल आर्य एवं निर्मला आर्य देवी की स्मृति में होगी।

इतनी होगी पुरस्कार राशि

इस प्रतियोगिता को हल्द्वानी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली शतरंज स्पर्धा माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में ओपन वर्ग के लिए कुल 1.26 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है, जो ओपन वर्ग के शीर्ष 48 खिलाड़ियों के बीच वितरित की जाएगी। इसके अलावा, प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गो में बांटा गया है।
• ​वर्ग: ओपन, अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-16 वर्ग।
• ​विशेष पुरस्कार: प्रत्येक आयु वर्ग के शीर्ष 10 खिलाड़ियों को विशेष ट्रॉफियों से सम्मानित किया जाएगा।


​प्रतियोगिता का आयोजन

​इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से धुरंधर खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रतियोगिता में हल्द्वानी, नैनीताल, कालाढूंगी, काशीपुर, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून सहित कई प्रमुख शहरों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक है।

Exit mobile version