Site icon Khabribox

हल्द्वानी: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती आज, किया याद, कहा- योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर हल्द्वानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई।
   
बाबा साहेब आज मनाई गई जयंती

इस अवसर पर बाबा साहसाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्मित भारत का संविधान सभी जाति धर्म का संरक्षण करता है। भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। 26 जनवरी 1950 से इसे पूर्ण रूप से लागू किया गया। मंडी समिति अध्यक्ष डॉक्टर अनिल डब्बू ने भी बाबा साहब को याद करते हुए कहा उनके योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा।
   
रहें शामिल

इस अवसर पर अनिल खंडेलवाल, जगमोहन चिलवाल, राजकुमार केसरवानी,आफताब हुसैन,अजय कृष्ण गोयल,घनश्याम वर्मा,,भुवन दर्मवाल, जेड ए वारसी, बृज मोहन सिजवाली, मनोज शर्मा,घनश्याम बिष्ट,रमेश चंद्र उपाध्याय,देवेंद्र मेर,उमेश बेलवाल आदि लोग शामिल रहें।

Exit mobile version