Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आज 01 सितंबर को राज्य आंदोलनकारीयों ने खटीमा के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारियों ने आज खटीमा गोली कांड के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में खटीमा के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को याद करते हुए उनको याद किया।  इस अवसर पर बोलते हुए राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने खटीमा के शाहिद राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानी से राज्य का निर्माण हुआ था,उनके योगदान को राज्य की जनता कभी नहीं भुला सकती है। राज्य आंदोलनकारी पंकज सुयाल एवंम बृजमोहन सिजवाली ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोली कांड में आठ लोग शहीद हो गए थे। उनका बलिदान राज्य की जनता हमेशा ऋणी रहेगी।

रहें मौजूद

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी  गोपाल भट्ट, दीपक रौतेला,चंद्र शेखर तिवारी, माधो सिंह देवपा,उमेश चंद्र बेलवाल,रजत पंत,संतोष गौड़,प्रेम सिंह परिहार,आदि राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहें।

Exit mobile version