Site icon Khabribox

हल्द्वानी दुखद: सड़क हादसे में घायल हुआ अल्मोड़ा निवासी युवक, इलाज के दौरान मौत


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में घायल हुए अल्मोड़ा निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार  अल्मोड़ा के क्याला, कटपुरी डिया निवासी 25 वर्षीय हिमांशु अधिकारी बीते 06 सितंबर को रामनगर से हल्द्वानी आ रहा था। तभी युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। युवक रामनगर में ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में नौकरी करता था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version