Site icon Khabribox

हल्द्वानी दुखद: सड़क हादसे में घायल गेस्ट टीचर की उपचार के दौरान मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी आ रहे गेस्ट टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती पुत्र गोपाल दत्त उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे। 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेबकास्टिंग में लगी थी। चुनाव ड्यूटी करने के बाद वह शनिवार सुबह रामनगर से सीसीटीवी जमा करने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे। तभी लामाचौड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version