Site icon Khabribox

हल्द्वानी: राज्य स्तरीय पुरुष यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप, नैनीताल जिले की टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन व खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय पुरुष यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है।

दी यह जानकारी

यह आयोजन 19 से 21 फरवरी तक चंपावत के गोरल चौड़ मैदान में होगा। जानकारी के अनुसार इस संबंध में डीएसओ डॉ. निर्मला पंत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले की टीम के चयन के लिए ट्रायल 17 फरवरी शाम 3 बजे मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में होगा। इच्छुक खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 या उसके बाद होनी चाहिए। खिलाड़ी उत्तराखंड स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ ट्रायल से पहले वॉलीबॉल कोच श्याम भट्ट से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version