Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ढाई साल का लापता मासूम नजीबाबाद से सकुशल बरामद

हल्द्वानी : बीते दिनों घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का मासूम अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने मासूम को नजीबाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को ले जाने का आरोप जवाहर नगर क्षेत्र के 14 वर्षीय नाबालिग पर लगा है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी राहुल ने अपने ढाई साल के मासूम बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट बीते 15 नवंबर को दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मासूम की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने स्थानीय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें मासूम बच्चा हल्द्वानी के जवाहर नगर निवासी 14 वर्षीय किशोर के साथ जाता दिखाई दिया। बनभूलपुरा थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि 15 नवंबर को केमू स्टेशन के पास सड़क पर ढाई साल के बच्चे को रोता देख किशोर उसे अपने साथ ले गया। वहीं दूसरे दिन वह बच्चे को साथ लेकर नजीबाबाद निवासी नाना-नानी के घर पहुंच गया। पुलिस टीम ने नजीबाबाद पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही आरोपित किशोर को उसके नाना-नानी के संरक्षण में थाने लाया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version