Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ढाई साल की बच्ची ने निगला कान का झुमका, आगे की कहानी जान हो जाएंगे हैरान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक ढाई साल की बच्ची ने कान का झुमका उठाया और उसे निगल दिया।

सफलतापूर्वक आपरेशन से बचाई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 जून की रात को विलासपुर से ढाई महीने की बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पंहुचे। उन्होंने बताया कि बच्ची ने कान का झुमका निगल लिया और गले में फंस गया। वह छटपटाने लगी तो परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले आए। जब वहां भी इलाज नहीं मिला डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) लाए। दूरबीन विधि से सफल आपरेशन के बाद मरीज की जान बच गई है। 27 जून को दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया। अब मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया है। उसकी हालत ठीक है।

Exit mobile version