Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आज से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में ऋरयूकॉस्ट और यूसर्क के तत्वाधान में दो दिवसीय  एक आयोजन होने वाला है।

शोधार्थी प्रस्तुत करेंगे अपने शोध

मिली जानकारी के अनुसार एमआईआईटी में आज 11 मार्च से 12 मार्च को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें दुनियाभर के शिक्षाविद शामिल होंगे। बताया है कि सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न 8 विषयों पर लगभग 250 से अधिक शोधार्थी अपनी शोध को प्रस्तुत करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में साउथ अफ्रीका, चीन, जर्मनी, यूनाइटेड स्टेट, हंगरी आदि देशों के शोध पत्र शामिल हैं।

Exit mobile version