Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एक युवक पर दो लोगों से धारदार चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल, अब पुलिस गिरफ्त में आए शातिर अपराधी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते दिनांक: 13/04/2025 को वादिनी पुष्पा देवी पत्नी विक्रम सिह मेहरा निवासी टनकपुर रोड, वार्ड न0 14, जवाहर नगर हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। जिसमे बताया कि दिनांक 12/04/2025 को उसके पुत्र को जान से मारने की नियत से चाकू से मारा गया। जिसमे उसे गंभीर चोट आई है। अभी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद एफ0आई0आर0–110/2025 धारा 109 बीएनएस बनाम महेन्द्र सिह व नवीन पटवाल के पंजीकृत कर तफ्तीश उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शीघ्र संज्ञान लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त दोनो अभियुक्तगणो‌ महेन्द्र सिह बिष्ट उर्फ मोनिया S/O स्व0 मदन सिह बिष्ट R/O ग्राम रैपड़ थाना दन्या जिला अल्मोडा, उम्र- 36 वर्ष व नवीन पटवाल S/O मनोहर सिह पटवाल R/O पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, दुर्गापुर, वीरभट्टी जिला नैनीताल, उम्र- 35 वर्ष को जवाहर नगर को जाने वाले रेलवे क्रॉसिग, रेलवे कालोनी के पास से घटना में प्रयुक्त दो स्लाइडिंग सार्प ब्लैक वाले MILES PN1801 कम्पनी के चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। इस घटना में शामिल आरोपी मोहनिया शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में भी यह कई मामलों में जेल जा चुका है।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ मोनिया

मु0अ0सं0-583, 14 धारा-379, 411 भादवि चालानी थाना कोतवाली हल्द्वानी
मु0अ0सं0-269,15 धारा-302,394 भादवि चालानी थाना कोतवाली हल्द्वानी
मु0अ0सं0-367, 17 धारा-379,411 भादवि चालानी थाना कोतवाली हल्द्वानी।
मु0अ0सं0-96, 19 धारा 25 आर्म्स अधिनियम चालानी थाना कोतवाली हल्द्वानी।
मु0अ0सं0-147, 24 धारा-4, 25 आर्म्स अधिनियम चालानी थाना कोतवाली हल्द्वानी।
मु0अ0सं0-21, 25 धारा- 8,22 एनडीपीएस अधिनियम चालानी थाना बनभूलपुरा।

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल कुमार –चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, कानि0 860 ना0पु0 प्रकाश बडाल – चौकी भोटिया पड़ाव, कानि0 अरविन्द नयाल – चौकी भोटिया पड़ाव शामिल रहें।

Exit mobile version