March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: पूर्व फौजी पर गोली चलाने वाले हरियाणा के शूटर समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

बीते कुछ दिन पूर्व फौजी को रात में गोली चलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें हरियाणा का शूटर भी शामिल हैं।

हरियाणा का शूटर शामिल-

पूर्व फौजी पर गोली लेनदेन के चलते चलवाई गयी। रुद्रपुर के ट्रांसपोर्टर ने 80 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में हरियाणा के शूटरों से पूर्व फौजी पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने एक शूटर समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक शूटर फरार है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पूर्व फौजी को मारी थी गोली-

जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले रात के समय कुछ बदमाशों ने पूर्व फौजी के घर की डोर बैल बजाई और जब पूर्व फौजी बाहर आए तो उन पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।