Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इतने अप्रैल से शुरू होगी अंडर-16 क्रिकेट लीग, आज रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि







हल्द्वानी: हल्द्वानी में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 24 अप्रैल से ‘अंडर-16 बालक वर्ग’ की क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है।


रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका


​जानकारी के अनुसार इस संबंध में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस लीग में हिस्सा लेने के लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो टीमें या खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके पास पंजीकरण के लिए बहुत कम समय बचा है। इच्छुक खिलाड़ी और टीमें पंजीकरण से जुड़ी अधिक जानकारी या आवेदन के लिए जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

• ​लीग की शुरुआत: 24 अप्रैल, 2026

• ​पंजीकरण की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल, 2026

• ​स्थान: हल्द्वानी (नैनीताल)

Exit mobile version