Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अंडर-19 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता, फ्रेंड्स क्लब ने अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी को हराया

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की अंडर-19 क्रिकेट लीग आयोजित हो रहीं हैं।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

जो जीएनजी एरीना ग्राउंड में आयोजित हो रहीं हैं। जिला लीग में मंगलवार को फ्रेंड्स क्लब ने अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी को हरा दिया और अगले चक्र में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने 47.4 ओवर में 351 रन बनाए। वहीं जवाब में अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 27वें ओवर में ऑलआउट होकर मैच हार गई।

Exit mobile version