Site icon Khabribox

हल्द्वानी: रॉबिन हुड आर्मी की अनूठी पहल, लावारिस पशुओं को सड़क हादसों से बचाने के लिए चला रहें यह अभियान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में रॉबिन हुड आर्मी हल्द्वानी की ओर से खास पहल शुरू की गई है।

बांधा रेडिएम बैंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां लावारिस पशुओं को सड़क हादसों से बचाने के लिए यह अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत सड़क पर घूम रहे पशुओं के गले में रेडिएम बैंड बांधे जा रहें हैं। बीते कल रविवार को युवाओं ने रामपुर रोड पर अभियान चलाकर सड़क पर घूम रहे पशुओं के गले में रेडिएम बैंड बांधा।

कर रहें सहयोग

इस कार्य में मनीष, अमन चौधरी, दिव्यांशी, भूमि, काजल, करण, मुकेश, राज, विनय, पूजा, प्रवीण आदि सहयोग कर रहे हैं।

Exit mobile version