हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी।
जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात 11:30 बजे रामपुर रोड स्थित एक बारात घर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल भिजवाया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की शिनाख्त रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी 17 वर्षीय संदीप पुत्र सुरेश राम के रूप में हुई है। जो मजदूरी करता था। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुट गयी है।