Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को किया दोषमुक्त

हल्द्वानी से जुड़ी खबर है। अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज पॉक्सो नंदन सिंह की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को दोषमुक्त किया है।

जानें पूरा मामला

बचाव पक्ष के वकील बसंत जोशी ने बताया कि एक सितम्बर 2022 को चकलुवा कालाढूंगी निवासी गोविंद सिंह पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। छात्रा की मां का कहना था कि आरोपी ट्यूशन के दौरान छात्रा संग छेड़छाड़ करता था। अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वकील जोशी ने बताया कि उनकी ओर से अदालत में तमाम साक्ष्य रखे गए।

दोषमुक्त करार

साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपी गोविंद सिंह को दोषमुक्त करार दिया है।

Exit mobile version