Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आईजी कैंप कार्यालय में लगा जनता दरबार, आईजी ने सुनीं शिकायतें, कई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आईजी कैंप कार्यालय में आज शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार लगाया

जिसमें लोगों की शिकायतें सुनीं गई। जिसमें नैनीताल की 54 में से 35, ऊधमसिंहनगर की नौ में से चार, अल्मोड़ा की एक शिकायत का निस्तारण किया। इस दौरान आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया, जबकि कुछ के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस जनता दरबार में फरियादियों की पारिवारिक, निजी भूमि, आपसी विवाद, मारपीट, और अतिक्रमण संबंधी शिकायतें आई। जिसमें लाइन नंबर 18 निवासी शमीम बानो ने एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी की शिकायत की। इस पर आईजी ने आरोप को कैंप कार्यालय बुलाया और दो लाख रुपये वापस दिलवाए।

Exit mobile version