Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यालय में पुताई कर रहें पेंटर की छत से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यालय में पुताई कर रहे एक पेंटर की छत से गिरने से मौत हो गई।

पैर लड़खड़ाने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में इन दिनों मरम्मत चल रही है। इसमें वार्ड 13 राजपुरा निवासी 49 वर्षीय कृष्ण चंद्र पुताई कर रहा था। तभी सात जुलाई की दोपहर कार्यालय की छत पर काम के दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इस हादसे में कृष्ण को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version