Site icon Khabribox

हल्द्वानी: युवती की बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, फोटो संग अपलोड की जा रही अश्लील वीडियो, पुलिस से की कार्यवाही की मांग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक युवक ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें युवक ने बताया है कि उसकी बहन की सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजी जा रही है। जिससे उसकी बहन की बदनामी की जा रही है। जिस पर युवक ने कार्यवाही की मांग की है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार रानीबाग क्षेत्र की रहने वाली युवती की इंस्ट्राग्राम में फर्जी आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति 8-10 दिन से फोटो को एडिट कर के फॉरवर्ड कर रहा है और नई-नई आईडी बनाकर आपत्तीजनक फोटो व विड़ियो इंसटाग्राम के माध्यम से वायरल कर रहा है। जिससे युवती व उसका परिवार सदमें में है। इससे उनके रिश्तेदारी में भी उनकी बदनामी हो रही है। पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई है कि युवती अवसाद में आकर कोई अप्रीय घटना को अंजाम न दे सके, इसलिए जल्द से जल्द आरोपी आईडी बंद कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Exit mobile version