हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अगले महीने फरवरी से उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने वाली है।
20 फरवरी से 20 मार्च तक अलग-अलग चरणों में होंगी प्रतियोगिताएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 फरवरी से 20 मार्च तक अलग-अलग चरणों में यह खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स में हर जिले की टीमें प्रतिभाग करेंगी। 20 फरवरी से 20 मार्च तक अलग-अलग चरणों में उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें भारतीय ओलंपिक संघ से मंजूर 34 खेलों की ही प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स का आयोजन
बताया कि राष्ट्रीय खेल की तैयारियां परखने और खिलाड़ियों के चयन के लिए अब प्रदेश में उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।