Site icon Khabribox

हल्द्वानी: राजस्थान में इबोला वायरस के केस मिलने के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बना 20 बेड का ‘आइसोलेशन वार्ड’


हल्द्वानी: अफ्रीकी देशों के बाद अब राजस्थान में इबोला वायरस का मामला सामने आया है। जिसके बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नए दिशा-निर्देशों के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी ने वायरस से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में कॉलेज के नए ब्लॉक में 20 बेड का एक विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।‌ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने वार्ड में 100 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) किट एडवांस में सुरक्षित रख ली हैं, ताकि इलाज के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ को संक्रमण से बचाया जा सके।

जाने इबोला के लक्षण

​विशेषज्ञों के अनुसार, इबोला वायरस एक बेहद गंभीर और जानलेवा संक्रामक बीमारी है, जो हेमोरेजिक फीवर (रक्तस्रावी बुखार) का कारण बनती है। इसमें मृत्यु दर 50 प्रतिशत या उससे अधिक तक हो सकती है। इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं।
• ​अचानक तेज बुखार और अत्यधिक कमजोरी
• ​मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और गले में खराश
• ​खांसी, उल्टी और दस्त होना
• ​त्वचा पर चकत्ते पड़ना
• ​गंभीर मामलों में शरीर के आंतरिक और बाहरी हिस्सों से रक्तस्राव होना

Exit mobile version