Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से भव्य रूप से आयोजित होगा उत्तरायणी मेला, होंगे आकर्षक कार्यक्रम- हुकुम सिंह कुवंर

हुकम सिंह कुंवर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा हर वर्ष सम्पन्न होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी गयी है।

लिया यह निर्णय

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष खड्क सिंह बगडवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय किया गया कि इस वर्ष मेले को भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पर्वतीय संस्कृति को उजागर करने वाली संस्था को उत्तरायणी मेले को भव्य व नया स्वरूप प्रदान किया जाए।

बैठक का आयोजन

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तरायणी मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करना हम सब का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय संस्कृति को उजागर करने वाली संस्था से पर्वतीय समाज को काफी अपेक्षा हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष खड़‌क सिंह बगडवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी पर्वतीय क्षेत्र में होने वाले मेले को आकर्षक व भव्य स्वरूप देने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि संस्था पर्वतीय संस्कृति का उत्थान व संरक्षण करने किए ही अभी तक प्रयास करती आ रही है। बैठक में अपने विचार रखते हुए सचिव देवेन्द्र तोलिया ने अवगत कराया कि मेला  7 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा।

रहें उपस्थित

बैठक में उपाध्यक  गोपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा सम्माल ,घरम सिंह बिष्ट, चन्द्र शेखर  परगाई , संदीप भैसोड़ा,  रितिक आर्या, बृजमोहन बिष्ट, कमल किशोर,नरेन्द्र सिंह बगडवाल आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version