Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सातवीं लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता’ में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा वर्णिका को मिला प्रथम स्थान

रविवार को विकास होटल डोलमार हल्द्वानी में आयोजित  सातवीं लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता’ में बालिका वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल छात्रा वर्णिका डालाकोटी प्रथम स्थान एवं वर्णिका भोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व तृतीय स्थान पर हलद्वानी की छात्रा इशिका बंगा रही। प्रतियोगिता नीरज साह की टीम द्वारा आयोजित किया गया था।

ओपन वर्ग में इन छात्रों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया

इसके साथ ही ओपन वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र देवाशीष साह, ईशान शर्मा, जागृत कांडपाल, ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा हर्ष व्यक्त किया

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही प्रधानाचार्या  ने यह भी अवगत कराया है कि विद्यालय, में, ‘खेल अकादमी’ भी ओपन हो चुका है। जिसमें, तैराकी, हॉकी, टेबल टेनिस शतरंज, फुटबॉल, योगा, ताइक्वांडो आदि ने गतिविधियां प्रमुख है, एवं इन गतिविधियों में स्कूल के सभी छात्र छात्राओं द्वारा शानदार ‘जनपद राज्य, एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। खेल अकादमी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ दूसरे विद्यालय के विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते है।

Exit mobile version