Site icon Khabribox

हल्द्वानी: शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पंहुचा जेल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनाँक 30/07/2024 को वादी सोहेल अहमद निवासी वाड नंबर-15 बनभूलपुरा द्वारा थाने में आकर तहरीर दी कि उसकी मोटर साइकिल जो कि घर के बाहर खड़ी थी चोरी हो गई है, जिसके आधार पर थाने में FIR NO. 158/24 धारा 303/(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
   
पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य मदद से सम्बन्धित मोटर साईकिल UK-04AA-0569 HONDA CB SHINE को एक युवक आकिल सैफी S/O शकील अहमद R/O ग्राम खोदकला थाना स्वार जिला रामपुर उम्र 26 वर्ष हाल निवासी शनि बाजार रोड गोजाजाली के कब्जे से गोला बाईपास रोड पर गोला पार्किंग को जाने वाल रास्ते से लगभग 100 मीटर पहले बने टीन के यात्री विश्राम गृह के पास से बरामद किया गया तथा युवक को दिनाक- 31/07/2024 को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 अनिल कुमार
2- कानि0 भूपेन्द्र सिह जेष्ठा
3- कानि0 महबूब अली

Exit mobile version