Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष बनें विक्रम गौड़, दी बधाई

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में युवा व्यवसाई विक्रम गौड़ को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

मिली यह जिम्मेदारी

आज विक्रम गौड़ को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। हल्द्वानी महानगर, हल्द्वानी ग्रामीण इकाई के बाद आज हल्द्वानी ब्लॉक इकाई का भी विधिवत गठन किया गया। विक्रम सिंह गौड़ ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ब्लॉक इकाई के गठन की बात कही है।

मनोनीत पर दी बधाई

जिस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,प्रदेश अनुशासन अध्यक्ष डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,महामंत्री राजकुमार केसरवानी,प्रदेश सचिव रमेश जोशी,आफताब हुसैन,खिम सिंह बिष्ट,तारा सिंह भंडारी,हर्ष जलाल,बृजमोहन सिज़वाली,पंकज सुयाल,अजय कृष्ण गोयल, अविनाश गुप्ता,विनय चौधरी ने बधाई दी है।

Exit mobile version