Site icon Khabribox

हल्द्वानी: हल्द्वानी में भड़की हिंसा, क्या पहले से रची गई थी साजिश, डीएम ने दिया यह जवाब

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पर काफी विरोध के बाद बवाल मचा। बनभूलपुरा में हुए बवाल को देखते हुए हल्द्वानी में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। शहरभर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

डीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना पर आज शुक्रवार सुबह नैनीताल की जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने घटना के बारे में 09 फरवरी की सुबह जानकारी दी है। डीएम वंदना सिंह ने ये दावा किया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि हल्द्वानी हिंसा की योजना पहले से बनाई गई थी। उन्होंने कहा, हल्द्वानी हिंसा “पूर्व नियोजित” लगती है। पहले से ही पत्थरों को घरों में जमा किए गए थे। दंगाइयों ने पेट्रोल बमों का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि इस पर जांच चल रही है। डीएम वंदना सिंह ने कहा, “ना पुलिस ने किसी को भड़काया, ना किसी को मारा और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाया। भीड़ पहली बार उस गली में इकट्ठी शुरू होने लगी थी। पहली बार यहां वाहनों में आग लगाने की घटना शुरू की गई थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने के 45 मिनट बाद हिंसा शुरू हुई। थाने पर पेट्रोल बम फेंके गए, पुलिस अफसरों पर अटैक किया गया था।” बताया, “हमने आंसू गैस, पानी की बौछार सिर्फ इसलिए किया ताकि पुलिस स्टेशन को बचाया जा सके।

दी यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक  डीएम ने बताया कि ”हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी में अलग-अलग जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसके लिए सभी को नोटिस दिया गया और सुनवाई के लिए समय दिया गया। जिस पर कुछ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जबकि कुछ को समय दिया गया। कुछ को समय नहीं दिया गया। जहां समय नहीं दिया गया वहां पीडब्ल्यूडी और नगर निगम द्वारा विध्वंस अभियान चलाया गया। यह कोई अलग गतिविधि नहीं थी और किसी विशेष संपत्ति को टारगेट नहीं किया गया था…।” डीएम ने सुबह प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हुए यह जानकारी दी है।

Exit mobile version