Site icon Khabribox

Haldwani Violence: हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को भेजा ढाई करोड़ का वसूली नोटिस, दी यह चेतावनी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते गुरूवार को भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बनें हुए है। जिस पर बनभूलपुरा में  08 फरवरी से कर्फ्यू लगाया गया। इस हिंसा में अब्दुल मलिक को मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

मुख्य मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नुकसान की भरपाई के लिए वसूली नोटिस जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पथराव और आगजनी के दौरान नगर निगम और सरकारी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। इसका आकलन करने के बाद नगर निगम ने मुख्य मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नुकसान की भरपाई के लिए वसूली नोटिस जारी कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर विधि के अनुसार वसूली की जाएगी। 15 फरवरी तक भरपाई की रकम 2.45 करोड़ रुपए अदा नहीं हुई तो डेडलाइन के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार निगम पैसा जमा नहीं करने पर मलिक की संपत्ति सीज कर सकता है।

नगर निगम ने भेजा नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिस में कहा गया है कि निगम के स्वामित्व वाली जमीन से अवैध धार्मिक स्थल हटाने के लिए कहा गया था। मलिक ने ऐसा नहीं किया। आठ फरवरी को अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जब निगम की टीम, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम लौट रही थी तो मलिक के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। नोटिस में यह भी कहा गया है कि 11 वाहन, दो ट्रॉली, किराये पर ली गई दो जेसीबी को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इन्हें आग लगा दी। इसके अलावा घन, सब्बल, गैंती, फावड़ा, हैलमेट भी चोरी हो गया। इसकी लागत 2.44 करोड़ रुपये है।


Exit mobile version