Site icon Khabribox

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा घटना में इतने लोगों की हुई मौत, जारी हुई मृतकों की सूची

हल्द्वानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते गुरूवार को भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए है। वहीं उपद्रवग्रस्त इलाके में कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी में भड़की हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि 3 की हालत गंभीर है। इसकी पुष्टि खुद DGP अभिनव कुमार ने बीते कल शुक्रवार को की है। इसके अलावा हिंसा में 100 पुलिसकर्मी समेत 139 लोग घायल बताएं गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि हिंसा में 3 एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 3 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 20 की पहचान हुई है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लगातार गिरफ्तारी कर रही है। वहीं हल्द्वानी में अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा और पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से 1000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

Exit mobile version