Site icon Khabribox

हल्द्वानी हिंसा का आज तीसरा दिन, आज कर्फ्यू से राहत की उम्मीद

हल्द्वानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।  हल्द्वानी में बीते गुरूवार को भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए है। हालात पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू दूसरे दिन भी लागू रहा। कर्फ्यू को लेकर जरूरी खबर सामने आई है।

हल्द्वानी में कर्फ्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी शहर में लगाए गए कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई है। बनभूलपुरा बवाल के बाद शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। इससे इंटरनेट सेवा से लेकर सभी तरह की सेवाएं बाधित हैं। लोग परेशान हैं। बनभूलपुरा से दूसरे क्षेत्र के लोग कर्फ्यू में ढील की मांग करने लगे हैं। खबर है कि अगर आज 10 फरवरी को सबकुछ ठीक रहा तो ढील मिल सकती है। जिला प्रशासन का कहना है कि इसके लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

Exit mobile version