Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इंस्टाग्राम से फेमस होने की चाह में लग्जरी कारों AUDI/BMW से कर रहे थे खतरनाक स्टंट

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी नैनीताल रोड का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसे सोशल मीडिया पर फेमस करने की वजह से डाला गया। जिसमें देखा गया कि कुछ युवकों द्वारा AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाया जा रहा है। जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

की गई चालानी कार्यवाही

इस मामले का एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मामले में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर उक्त तीनों 1- आदिल पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन NO-4, 2- सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी उपरोक्त, 3- सामी निवासी चोरगलिया रोड के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। 

नियमों का करें पालन

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट सन्देश है अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Exit mobile version