Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पत्नी ने जताई हत्या होने की आशंका

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आ रही है । यहां एक महिला ने पति की हत्या होने की आशंका जताई है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।

जानें पूरा मामला

बरेली निवासी एक महिला ने पति की हत्या होने की आशंका जताई है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। चोरगलिया पुलिस को दी तहरीर में बहेड़ी निवासी प्रियंका देवी का कहना है कि सात मई को उनके पति राजेश उर्फ तुला राम कुंवरपुर के पास थे। इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें लिफ्ट दी। आरोप है बैठने से पूर्व ही चालक ने कार आगे बढ़ा दी, जिससे वह कार के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साजिश रचे जाने की आशंका

कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनके पति की हत्या करने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version