हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नवाबी रोड में महिला कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बिठौरिया 1 निवासी गीता पांडेय ने तहरीर सौंपी है। उन्होंने बताया है कि उनके पति बीमार हैं। बेटा लोकेश पांडेय ही उनकी देखरेख करता है। कुछ दिन पूर्व बेटा काम से घर लौट रहा था। इस दौरान नवाबी रोड के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस की जांच शुरू
महिला का कहना है कि कार एक महिला चला रही थी। महिला की लापरवाही से बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।