Site icon Khabribox

हल्द्वानी: 18 व 19 फरवरी को हल्द्वानी स्टेडियम में होगा महिला हॉकी टीम का चयन


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर स्पोर्ट्स से जुड़ी है। इस संबंध में हॉकी उत्तराखंड के अध्यक्ष डा.रघु वीर सिंह रावत व सचिव किशोर सिंह बाफिला ने बताया कि 18 को सब जूनियर व जूनियर महिला व 19 को सीनियर महिला टीम का चयन किया जाएगा।

यहां आयोजित होनी है प्रतियोगिता-

जिसमें चयन ट्रायल 18 व 19 फरवरी को हल्द्वानी स्टेडियम में किया जाएगा। सब जूनियर नेशनल महिला प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 8 मई तक मणिपुर के इम्फाल में जूनियर नेशनल महिला 23 मार्च से 3 अप्रैल तक आंध्रप्रदेश के काकिनाड़ा व सीनियर महिला नेशनल 22 मार्च से 3 अप्रैल तक मध्यप्रदेश भोपाल में आयोजित होनी है।

Exit mobile version