Site icon Khabribox

हल्द्वानी: यतीश रौतेला बनें देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल रानीखेत जिलाध्यक्ष, सौंपा प्रमाण पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज रानीखेत इकाई का विधिवत गठन कर यतीश रौतेला को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मिली यह जिम्मेदारी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल वाल ने नए जिलाध्यक्ष यतीश रौतेला को प्रमाण पत्र सौंपा। इस संबंध में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पंवार ने रानीखेत जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव दिया था। वहीं प्रदेश संगठन ने आज रानीखेत जिले का विधिवत गठन किया।

जताया आभार

रानीखेत जिला इकाई के गठन पर हीरा सिंह रावत पूर्व प्रमुख ताड़ीखेत,महेश आर्या पूर्व जिलापंचायत सदस्य रानीखेत,युवा व्यापारी महेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया है। यतीश रौतेला ने रानीखेत जिला इकाई का गठन कर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश इकाई का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पूरे जिले की इकाई एवं नगर इकाइयों का गठन किया जाएगा।

Exit mobile version