हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने युवा कारोबारी निश्चल जोशी को मंडलीय उपाध्यक्ष मनोनित किया है।
मनोनयन पर संगठन का जताया आभार
जिस पर युवा कारोबारी निश्चल जोशी के मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेर,जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल,आफताब हुसैन,अजय कृष्ण गोयल,रवि गुप्ता मनोज खुलवे,नेत्र जोशी,बृज मोहन सिजवाली,मनीष अग्रवाल,अविनाश गुप्ता,विनय चौहान,युवा इकाई जिलाध्यक्ष नितिन खुलवे ने बधाई दी है।